पेपर लीक का ये गोरखधंधा PM मोदी की सहमति से चल रहा है? 90+ परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोहिणी ने पीएम से पूछा सवाल

नीट परीक्षा रद्द होने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर निशाना साधा है और पीएम मोदी से पूछा है कि क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री ?

पेपर लीक का ये गोरखधंधा PM मोदी की सहमति से चल रहा है? 90+ परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोहिणी ने पीएम से पूछा सवाल

नीट (NEET-UG 2026) परीक्षा को लेकर देशभर में बवाल मचा है। पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दिया गया है। इस मामले पर सियासत भी खूब हो रही है। विपक्षी पार्टियां नीट पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। अब इस मामले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर निशाना साधा है और पीएम मोदी से पूछा है कि क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री ? 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री ? हमारे प्रधानमंत्री जी चर्चा करने का मौका व  मुद्दा ढूंढ निकालने के लिए ही जाने जाते हैं, अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी देश के युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा है , ऐसे में काश प्रधानमंत्री जी कभी "पेपर लीक" पर भी एक चर्चा कर लेते या फिर अपने अगले 'मन की बात' में पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट की बात कर लेते !! 

रोहिणी ने आगे लिखा है-प्रधानमंत्री जी..अगर आप परीक्षा पर चर्चा करते आए हैं , तो पेपर लीक पर चर्चा करने से क्यों बच रहे हैं ? प्रधानमंत्री जी .. आपकी सरकार के 12 सालों के शासनकाल में 90+ बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ और इस पर आप कभी कुछ नहीं बोल पाएं हैं। क्या सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में युवाओं के भविष्य के साथ होता ये निरंतर खिलवाड़ आपके लिए कोई अहमियत नहीं रखता है या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि पेपर लीक का ये गोरखधंधा आपकी जानकारी में, आपकी ही सहमति से, आपकी ही सरकार की सरपरस्ती में परवान चढ़ रहा है ?

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM