NEET छात्रा रेप-मौत कांड: शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI टीम, SIT और केस की IO भी साथ

NEET छात्रा हत्या-रेप मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। Central Bureau of Investigation की टीम शनिवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची

NEET छात्रा रेप-मौत कांड: शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI टीम, SIT और केस की IO भी साथ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 14, 2026, 6:17:00 PM

NEET छात्रा हत्या-रेप मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। Central Bureau of Investigation की टीम शनिवार को शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रा रह रही थी। CBI के साथ SIT की टीम और केस की आईओ सचिवालय SDPO डॉ. अन्नू भी मौजूद रहीं।

टीम ने सबसे पहले उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां छात्रा ठहरी हुई थी। कमरे की बारीकी से छानबीन की गई और एंट्री-एग्जिट गेट का भी निरीक्षण किया गया। CCTV फुटेज के आधार पर SIT की ओर से CBI अधिकारियों को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

जांच एजेंसी इस बात की कड़ी दर कड़ी पड़ताल कर रही है कि छात्रा हॉस्टल कैसे पहुंची थी? वह ऑटो से कहां उतरी थी? हॉस्टल के अंदर कब गई? उसकी तबीयत कब बिगड़ी? उसे हॉस्टल से बाहर कब और किस हालत में निकाला गया? और सबसे पहले उसे किस अस्पताल या स्थान पर ले जाया गया? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए CBI हर एंगल से जांच कर रही है।

CBI की टीम ने लोकेशन का क्राइम सीन के लिहाज से भी निरीक्षण किया। हॉस्टल काफी भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है। पीछे रिहायशी मकान हैं, सामने दुकानें और पास में लिंक रोड है, जहां लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में जांच एजेंसी यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि इतनी भीड़भाड़ के बीच घटना कैसे हुई और किसी को भनक क्यों नहीं लगी।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी। 12 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली। 12 फरवरी को पटना में केस दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी ASP पवन कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। अब सबकी नजर CBI की अगली कार्रवाई पर टिकी