NEET छात्रा मौत मामला- SIT ने डॉक्टर सतीश से 12 घंटे की पूछताछ

नीट छात्रा के रेप और संदिग्ध मौत मामले में गठित एसआईटी की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में एसआईटी की टीम ने प्रभात मेमोरियल हीरामती हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सतीश को पूछताछ के लिए तलब किया.

Neet स्टूडेंट्स

नीट छात्रा के कथित रेप और संदिग्ध मौत मामले में गठित विशेष जांच टीम यानी एसआईटी की जांच अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। मामले की हर कड़ी को बारीकी से खंगालने के लिए एसआईटी लगातार अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। इसी क्रम में जांच टीम ने प्रभात मेमोरियल हीरामती हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सतीश को पूछताछ के लिए तलब किया।

डॉ. सतीश से पटना स्थित एएसपी सदर कार्यालय में कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने पूछताछ के दौरान छात्रा के इलाज से जुड़े तमाम पहलुओं पर सवाल किए। छात्रा को अस्पताल में किस हालत में लाया गया, इलाज के दौरान कौन-कौन सी मेडिकल प्रक्रियाएं अपनाई गईं, मेडिकल रिपोर्ट कैसे और किस आधार पर तैयार की गई—इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ हुई।

इसके अलावा एसआईटी ने घटनाक्रम के समय की टाइमलाइन को लेकर भी सवाल किए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इलाज और रिपोर्टिंग में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। लंबी पूछताछ के बाद डॉ. सतीश को घर जाने की अनुमति दे दी गई, हालांकि एसआईटी ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, एसआईटी की टीम ने अस्पताल से जुड़े अन्य कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की है। नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और अन्य कर्मियों से छात्रा के अस्पताल पहुंचने से लेकर इलाज और रिपोर्टिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली गई। जांच टीम अब सभी बयानों का आपस में मिलान कर रही है, ताकि किसी भी तरह के विरोधाभास या गड़बड़ी का पता लगाया जा सके।

एसआईटी का फोकस इस बात पर है कि कहीं मेडिकल प्रक्रिया या रिपोर्ट तैयार करने में कोई लापरवाही या साजिश तो नहीं हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM