NEET छात्रा मौत मामला: पटना में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन आज, राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु रहेंगे मौजूद

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल तेज हो गया है। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस पार्टी राजधानी पटना में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है

Akhilesh singh

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल तेज हो गया है। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस पार्टी राजधानी पटना में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन आज दिन के 11 बजकर 45 मिनट पर इनकम टैक्स चौराहे पर होगा, जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी शामिल होंगे।

कांग्रेस की ओर से साफ किया गया है कि यह प्रदर्शन छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

अखिलेश सिंह ने कहा कि जब बिहार की राजधानी पटना में इस तरह की बड़ी और गंभीर घटना हो सकती है और प्रशासन अब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है, तो यह साफ दर्शाता है कि राज्य में कानून का राज नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आज भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM