नीट छात्रा मौत केस: सीबीआई जांच का हवाला देकर पटना हाईकोर्ट ने परिवार की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इनकार

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा में रहे चर्चित नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है

नीट छात्रा मौत केस

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा में रहे चर्चित नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने साफ कहा कि चूंकि यह मामला पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंपा जा चुका है, इसलिए इस स्तर पर अदालत के दखल की कोई आवश्यकता नहीं है।

जहानाबाद की रहने वाली नीट की छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते दिनों उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए आशंका जताई थी कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। मामले ने जब तूल पकड़ा तो राज्य सरकार ने पहले पुलिस की एसआईटी का गठन किया, लेकिन परिवार का कहना था कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है।

इसी को लेकर छात्रा के पिता की ओर से पिछले सप्ताह पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर जस्टिस अरुण कुमार झा की एकलपीठ ने सुनवाई की। सोमवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका को निष्पादित कर दिया। हालांकि हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में परिवार सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं होता है, तो वे दोबारा अदालत का रुख कर सकते हैं।

अदालत की इस टिप्पणी के बाद अब इस पूरे मामले की जांच पूरी तरह से सीबीआई के हाथ में है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि केंद्रीय एजेंसी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी। वहीं इस केस पर राज्य की सियासत भी लगातार गरम बनी हुई है और विपक्ष सरकार पर सवाल उठाता रहा है।

अब सभी की निगाहें सीबीआई जांच पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि नीट छात्रा की मौत के पीछे की असली वजह क्या थी

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM