NEET छात्रा मामला; रामबली चंद्रवंशी बोले-बिहार सरकार 13 करोड़ जनता की सुरक्षा और उनके साथ न्याय के लिए जिम्मेदार, पुलिस तत्काल जांच पूरी कर मामले का जल्द खुलासा करे

पटना: जन सुराज ने NEET छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस प्रशासन से तत्काल और निष्पक्ष जांच पूरी कर पूरे प्रकरण का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

NEET छात्रा मामला; रामबली चंद्रवंशी बोले

पटना: जन सुराज ने NEET छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस प्रशासन से तत्काल और निष्पक्ष जांच पूरी कर पूरे प्रकरण का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। बता दें कि शनिवार को जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यालय पाटलीपुत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान  पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक (हिमाचल) जेपी सिंह ने कहा कि इतने लंबे समय बाद मामले को सीबीआई को सौंपा जाना, राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि मामले में हुई देरी के कारण से अब न तो पीड़िता का दोबारा पोस्टमार्टम संभव है और न ही कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की स्वतंत्र जांच की जा सकती है। इस प्रकार की लापरवाही से न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और संबंधित प्रशासनिक तंत्र पर आती है। बिहार सरकार 13 करोड़ जनता की सुरक्षा और उनके साथ न्याय के लिए जिम्मेदार है और इस प्रकरण में सरकार को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर वह जनता के साथ जमीन पर उतरकर लगातार सवाल उठाता रहेगा, जब तक सरकार इस मामले में पारदर्शी और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं करती।

प्रेस वार्ता में यह भी रेखांकित किया गया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन को अपनी कार्यशैली में सुधार कर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक (हिमाचल) जेपी सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, व प्रवक्ता सोनाली आनंद उपस्थित रहे।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM