NEET छात्रा मौत केस में बड़ा बदलाव, सीबीआई ने आईओ बदला, जांच पर उठे गंभीर सवाल

नीट छात्रा के मौत मामले में सीबीआई जांच में लापरवाही और पॉक्सो कोर्ट से मिल रही फटकार के कारण केस का आईओ बदल दिया गया है

Neet स्टूडेंट्स से रेप

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है, और अब इस केस में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। सीबीआई जांच में लापरवाही और पॉक्सो कोर्ट की फटकार के बाद केस के जांच अधिकारी यानी आईओ को बदल दिया गया है। पहले इस केस की जांच एएसपी पवन कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे, लेकिन अब उनकी जगह डीएसपी विभा कुमारी को नया आईओ बनाया गया है।

सीबीआई ने 12 फरवरी को केस अपने हाथ में लेने के बाद जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ पाया है। इस बीच छात्रा के परिजनों के वकील एसके पांडेय ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की है। इस मामले में 23 मार्च को सुनवाई तय की गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

नए आईओ बनने के बाद विभा कुमारी अपनी टीम के साथ जहानाबाद पहुंचीं और छात्रा के परिजनों से पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन यहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि सीबीआई की टीम पहले भी तीन-चार बार आ चुकी है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

पूछताछ के दौरान छात्रा की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान शकूराबाद थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि परिजनों को पहले भी दो बार धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई।

सीबीआई की टीम अब तक चार बार हॉस्टल का भी दौरा कर चुकी है, लेकिन वहां से भी कोई अहम सुराग नहीं मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस केस की सच्चाई कब सामने आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM