एनडीए सरकार बिहार को विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को लेकर कर रही काम: डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीएलए 1 को प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया

Dilip Jaisawal

पटना:  बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीएलए 1 को प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बूथ स्तर एजेंटों की प्रशंसा की गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने सभी बीएलओ 1 को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस समारोह में आये लोगों को सम्बोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार चुनाव में मतदाताओं ने अपना जनादेश देकर एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाई है। उन्होंने इस चुनाव और उससे पहले किए गए परिश्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना यह जीत आसान नहीं थी।

उन्होंने कहा कि यह बड़ा सम्मान का विषय है कि हम सभी बीएलए 1 सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर सभी सम्मानित बूथ लेवल एजेंट साथियों को सम्मानित कर रहे हैं। इन सभी लोगों ने जिस तरह से परिश्रम किया, उसका नतीजा चुनाव परिणाम में दृष्टिगोचर है। उन्होंने कहा कि इनके परिश्रम का परिणाम है कि आज भाजपा प्रदेश में सबसे अधिक विधायकों की पार्टी बनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।

इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता के जी-तोड़ मेहनत का योगदान है। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत कर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण प्रदर्शित करने वाले बीएलओ-1 को सम्मानित करना अद्भुत है। सभी साथियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा  कि इन सभी को 243 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और 202 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर उन्होंने प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया। उन्होंने सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार को विकसित बनाना है।

इस समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राकेश कुमार, राधिका रमन, संयोजक, चुनाव प्रबंधन विभाग भाजपा, अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह, अवधेश सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का मंच संचालन कुमार सचिन और धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र शर्मा ने किया।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM