नए साल पर पटना में 700 पुलिसकर्मी तैनात, आज शाम 6 बजे से गंगा में नहीं चलेंगी नाव, बाइकर्स गैंग पर पैनी नजर

नववर्ष के स्वागत को शहर में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। होटलों को भी खंगाला जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

नए साल पर पटना में 700 पुलिसकर्मी तैनात, आज शाम 6 बजे से गंगा में नहीं चलेंगी नाव, बाइकर्स गैंग पर पैनी नजर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 1:23:00 PM

नववर्ष के स्वागत को शहर में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। होटलों को भी खंगाला जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार से शहर के प्रमुख स्थलों पर सौ मजिस्ट्रेट और 700 पुलिसकर्मी तीन पालियों में तैनात रहेंगे जो पहली जनवरी की देर रात तक रहेंगे। शहर में 31 दिसंबर की रात कई होटलों में नववर्ष के आगमन को लेकर गीत-संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें गांधी मैदान, एग्जीबिशन रोड, बोरिंग रोड, आर ब्लॉक, वीरचंद पटेल पथ, लोदीपुर आदि इलाका है।

नए साल पर लॉ एंड ऑर्डर बना रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पटना की ओर से 104 सार्वजनिक और संवेदनशील जगहों पर 125 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से 1 जनवरी की शाम 6 बजे तक गंगा नदी में नाव नहीं चलेंगी।

संजय गांधी जैविक उद्यान, इको पार्क, गांधी मैदान, कुम्हरार, पटना जंक्शन हनुमान मंदिर, इस्कॉन मंदिर, नेहरू पथ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, पटन देवी मंदिर सहित सभी प्रमुख स्थलों पर प्रशासन मुस्तैद रहेगा।

पैदल आने-जाने वाले सैलानियों को असुविधा न हो इसके लिए पिकनिक स्पॉट के आसपास प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जिला कंट्रोल रूम में 3 पालियों में 24 दंडाधिकारियों को रिजर्व रखा गया है।

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 415 स्थानों पर 3300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाये गए हैं। इससे शहर की गतिविधियों पर नजर रहेगी। जेपी गंगा पथ, पटना जू, गांधी मैदान इलाकों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसीलिए इन जगहों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

नववर्ष पर यातायात पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। खासकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन मालिकों या चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कुल 14 टीमें बनाई हैं। अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर 31 दिसंबर और पहली जनवरी को 14 जगहों पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM