राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नितिन नवीन की तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नितिन नवीन जी ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक माता न केवल परिवार की आधारशिला होती हैं, बल्कि अपने संस्कारों, त्याग और मार्गदर्शन से संपूर्ण समाज को दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय माताजी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं, संजय सरावगी जी ने इस दुखद अवसर पर उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त करने के लिए नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM