प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बने विश्व के नंबर-1 नेता, दुनिया के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ा - विकास सिंह

बिहार बीजेपी के नेता विकास सिंह ने कहा कि ग्लोबल लीडरशिप रेटिंग में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शीर्ष स्थान पर पहुँचना पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है

विकाश सिंह

पटना: बिहार बीजेपी के नेता विकास सिंह ने कहा कि ग्लोबल लीडरशिप रेटिंग में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शीर्ष स्थान पर पहुँचना पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। विश्व स्तर पर लोकप्रियता और विश्वास के इस पैमाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित कई बड़े वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि भारत का नेतृत्व आज दुनिया में सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में स्थापित है।

प्रतिष्ठित वैश्विक डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के नवीनतम सर्वेक्षण ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता का खिताब को बरकरार रखा है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक आत्मविश्वास, लोकतांत्रिक ताकत और विकास की उस निरंतर यात्रा का परिणाम है, जो पिछले वर्षों में देश ने तय की है। यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, चाहे वह आर्थिक सुधार हो, कूटनीतिक संतुलन, या फिर वैश्विक संकटों में निर्णायक भूमिका निभाना।

आज भारत केवल एक उभरती शक्ति नहीं, बल्कि विश्व व्यवस्था को दिशा देने वाला राष्ट्र बनकर उभरा है। G20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती, और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को नई पहचान दी है। यही कारण है कि विश्व समुदाय का भरोसा भारत और उसके नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली, स्पष्ट नीति, मजबूत निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति समर्पण ने उन्हें वैश्विक स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता बनाया है। यह रेटिंग बताती है कि भारत का लोकतंत्र सशक्त है और देश का नेतृत्व जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहा है।

सभी देशवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि देश के लोगों को और अधिक प्रेरित करती है कि एकजुट होकर “सशक्त भारत, समर्थ भारत” के निर्माण में अपना योगदान दें और देश को विकास, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के नए शिखर तक पहुँचाएं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM