मुज़फ्फरपुर गोलीकांड पर पप्पू यादव सख्त, न्याय नहीं मिला तो लोकसभा से कोर्ट तक लड़ाई

मुज़फ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरानियाँ गांव में पुलिस गोलीकांड में हुई जगतवीर राय की मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

पप्पू यादव

मुज़फ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरानियाँ गांव में पुलिस गोलीकांड में हुई जगतवीर राय की मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना ने अब राजनीतिक रूप भी ले लिया है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी, साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

पप्पू यादव ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और इस मामले को वे पूरी मजबूती से उठाएंगे।

सांसद ने साफ कहा कि वे इस मुद्दे को सोमवार को लोकसभा में उठाएंगे ताकि पूरे देश के सामने सच्चाई आ सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करेंगे और जरूरत पड़ी तो मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे। उनके अनुसार, यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि न्याय और व्यवस्था की लड़ाई है।

पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि न तो कोई मुठभेड़ हुई और न ही कोई बड़ा विवाद था, फिर भी गोली चलना बेहद संदिग्ध है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अगर कोई झड़प हुई थी तो उसका वीडियो सार्वजनिक किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस से टकराव नहीं होना चाहिए, बल्कि शांतिपूर्ण धरना, सभा और जनआंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज उठानी चाहिए।

पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि अगर समय पर न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसमें बिहार बंद और मुज़फ्फरपुर से पटना तक न्याय यात्रा भी शामिल हो सकती है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कानून सर्वोपरि है और वर्दी का सम्मान भी जरूरी है, लेकिन जब कानून लागू करने वाले ही अन्याय करें तो उनके खिलाफ आवाज उठाना भी उतना ही जरूरी हो जाता है।

अंत में उन्होंने एसपी और डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि बिना जात-पात के इस न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM