मुजफ्फरपुर: गन पॉइंट पर 17 लाख की लूट, अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटा

मुजफ्फरपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपए की लूट हुई है। कर्मचारी रुपए से भरा बैग लेकर रिटेलर को पैसे देने जा रहा था

Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में 'स्पाइस मनी फाइनेंस कंपनी' के कर्मचारी विक्रम से 17 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास न्यू फोर लेन रोड पर हुई, जब विक्रम रुपयों से भरा बैग लेकर कंपनी के कांटी स्थित कार्यालय में जमा कराने जा रहे थे। 

दो बाइक सवार बदमाशों ने विक्रम को ओवरटेक कर गन पॉइंट पर ले लिया। जब विक्रम ने बैग देने से मना किया, तो एक अपराधी ने गोली मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गया। इसके बाद बदमाश जबरन कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 

कैश लेकर जा रहे कर्मचारी विक्रम ने बताया कि, मैं जमालाबाद से कैश लेकर मुबारकपुर-कांटी स्थित कार्यालय में जमा कराने जा रहा था। न्यू बाईपास ओवरब्रिज से गुजर रहे था, तभी पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मुझे ओवरटेक कर रोक लिया।

सूचना मिलते ही SDPO पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM