मुकेश सहनी का ऐलान: महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख तय, सीएम-डिप्टी सीएम फेस का भी खुलासा कल

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ और महागठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी ने कहा कि इंडिया अलायंस में सीट बंटवारा हो गया है। कल यानी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया जाएगा कि किस दल को कितनी सीटें मिली। कौन सीएम फेस और डिप्टी सीएम फेस होगा

Mukesh sahni

महागठबंधन के सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने इंडिया अलायंस में सीट बंटवारे की नई तारीख का ऐलान किया है। सहनी ने कहा कि सीट बंटवारा अंदरूनी तौर पर तय हो चुका है और कल शाम यानी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि किस दल को कितनी सीटें मिली हैं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा। सहनी ने पहले कहा था कि दशहरा पर सीट बंटवारे की घोषणा होगी, लेकिन अब यह ऐलान बुधवार को होगा।

सहनी ने कहा कि जब साढ़े तीन साल पहले भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदकर हमें सरकार से बेदखल किया था, तब से हमारा संकल्प भाजपा को हराना और उन्हें सरकार से बेदखल करना था। इसलिए हम सालों से चुनाव कीतैयारी कर रहे हैं। हम महागठबंधन के सहयोगी के रूप में मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेंगे। और भाजपा को बिहार से बेदखल करेंगे। उन्होने कहा कि बिहार में कभी नीतीश कुमार एक फैक्टर थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि 2015 में लालू यादव की मदद से उन्होने सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। 2020 में 43 सीटें पाने के बावजूद बीजेपी की मदद से सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

बीते रविवार को तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन की करीब 5 घंटे बैठक चली थी। जिसमें सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने बताया कि महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। दो दिन के भीतर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा।

Trending News

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM