मुकेश सहनी को किया गया 'हाउस अरेस्ट', बोले-यह अघोषित आपातकाल, आखिरी दम तक...

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को पुलिस ने 'हाउस अरेस्ट' कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसको लेकर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुकेश सहनी को किया गया 'हाउस अरेस्ट', बोले-यह अघोषित आपातकाल, आखिरी दम तक...

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को पुलिस ने 'हाउस अरेस्ट' कर लिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।  इसको लेकर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि यह लोकतंत्र पर हमला है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहजहांपुर और अन्य जनपदों के प्रस्तावित दौरे से रोकना 'अघोषित आपातकाल' जैसा है। 

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक की तरफ से जारी लेटर में निर्देश दिया गया है कि मुकेश सहनी के जनपद भ्रमण से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते उन्हें लखनऊ में ही रोके जाने की बात कही गई है और उनके आवागमन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान  के आधार पर यह दावा किया गया है।  

मुकेश सहनी ने खुद को "हाउस अरेस्ट" किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला  है और अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि सरकार अब लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रही है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है।   यदि किसी जनप्रतिनिधि को अपने कार्यक्रम में जाने से रोका जाता है तो यह स्पष्ट करता है कि सरकार चर्चा और संवाद से भाग रही है।  

मुकेश सहनी ने निषाद समाज की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। यूपी सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समाज अब जाग चुका है और अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेगा। साथ ही मुकेश सहनी ने कहा कि अधिकारों की लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।  

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM