मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया

मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 17, 2026, 1:29:00 PM

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार राजद के बडे नेताओं को प्रखर वक्ता में शुमार हो चुके प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा के बाद से पार्टी के अंदर परिस्थितियां तेजी से बदलती हुई नजर आ रही हैं। मिली खबर के अनुसार मृत्युंजय तिवारी को खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मिलने के लिए बुलाया है। बताया यह भी जा रहा है कि मृत्युंजय तिवारी को लालू प्रसाद यादव ने फोन किया और उसके बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। अब तक की जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी की इस्तीफा देने के बाद पार्टी की तरफ से उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लालू प्रसाद यादव, मृत्युंजय तिवारी को मना पाते हैं या नहीं? 

दरअसल राजद में जब भूचाल आ गया था जबकि राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पिछले सात-आठ माह से लगातार उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के कई सीनियर नेताओं से इस संबंध में बात भी की। उनको आश्वासन भी मिला। उन्होंने तेजस्वी यादव से भी अपनी बात कही लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। कुछ लोग पार्टी में खुद को इतना बडा समझ रहे हैं कि उनके आगे तेजस्वी यादव की भी नहीं चल रही है। ऐसे में उनके जैसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के लिए राजद से त्यागपत्र देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता है। इधर इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद सिद्दीकी ने मृत्युंजय तिवारी को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता भी बताया। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी ने ही तिवारी को लालू प्रसाद यादव से मिलने की सलाह दी।

इन सारी परिस्थितियों में ऐसे में बड़ा सवाल यह निकाल करके सामने आ रहा है कि अपनी ही पार्टी में आखिर मृत्युंजय तिवारी किस परेशान थे? इधर मृत्युंजय तिवारी से जुड़ी एक और खबर भी सामने आ रही है कि वह बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया यहां तक जा रहा है कि वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क में है। तिवारी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर के पार्टी के आलाकमान से बात भी हो चुकी है।

Trending News

RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
Jul 17, 2026, 1:29:00 PM
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM