भागलपुर में समृद्धि यात्रा के मंच पर चूक, सम्राट चौधरी को एंकर ने कहा बिहार का मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर से समृद्धि यात्रा के चौथे फेज की शुरुआत की। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी को एंकर ने मुख्यमंत्री बताया

सम्राट चौधरी की तस्वीर

भागलपुर में आयोजित समृद्धि यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की, जहां एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का वाकया भी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने गलती से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए मंच पर हलचल सी मच गई।

दरअसल, मंच संचालन के दौरान पहले एंकर ने सम्राट चौधरी का स्वागत उपमुख्यमंत्री के रूप में किया। लेकिन जैसे ही वे संबोधन के लिए खड़े हुए, एंकर ने उत्साह में उन्हें “मुख्यमंत्री” कह दिया। इस पर सम्राट चौधरी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और बिना किसी प्रतिक्रिया के अपना भाषण शुरू कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है और केंद्र सरकार से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने 2005 के बाद बिहार में कानून व्यवस्था में हुए सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग शाम होते ही घर से निकलने से डरते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

नीतीश कुमार ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी और समाज में सांप्रदायिक तनाव भी अधिक था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 171 करोड़ रुपये की लागत से 88 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM