पूर्णिया में अधिकारियों पर भड़कीं मंत्री लेसी सिंह-काम के लिए बहाली हुई है या वसूली के लिए, आदत सुधारिए

बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही तमाम मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. ऐसे में कई मंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों का समाधान करते दिख रहे हैं.

लेशी सिंह की तस्वीर

बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही तमाम मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. ऐसे में कई मंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों का समाधान करते दिख रहे हैं. इसी क्रम में पूर्णिया जिले के धमदाहा में मंत्री लेशी सिंह आम लोगों के बीच दिखी. इस दौरान उन्होंने एक सीओ की जमकर फटकार भी लगाई. इतनी ही नहीं, उन्होंने यह तक कहा कि डीएम से कह देते हैं सस्पेंड करके बैठा देंगे

जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों से कहा, 'आपको काम के लिए रखा गया है, या वसूली के लिए। काम नहीं करना है तो बताइए।'

'डीएम को बोलकर सस्पेंड करवा देती हूं, फिर घर पर बैठिएगा, आराम से...।'

दरअसल, जिले के धमदाहा और कृत्यानंद नगर प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत समाधान शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में बड़ी की संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, लेशी सिंह ने जनता दरबार में कई लोगों की शिकायतें सुनी. इस दौरान सीओ से जुड़ी शिकायतें ज्यादातर लोगों ने की. सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से 305 मामले सामने आए थे. कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. जिसके बाद समाधान को लेकर आदेश भी विभाग के अधिकारियों को जारी किया गया है. लेशी सिंह की सख्ती के बाद तमाम अधिकारी हरकत में आ गये.

मंत्री ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि तय समय सीमा में और पूरी पारदर्शिता के साथ सभी पेंडिंग काम को पूरा किया जाए। सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर किसी भी काम में बिचौलिए के माध्यम से अवैध उगाही की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM