जीतनराम मांझी को मनोज भारती ने घेरा, बोले- अगर वीडियो से छेड़छाड़ की गई है तो असली वीडियो दिखाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर लें

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के एक वायरल वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। मांझी ने वीडियो को गलत बताते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने चुनौती दी है।

जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के एक वायरल वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। मांझी ने वीडियो को गलत बताते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने चुनौती दी है। उन्होंने कहा, अगर वीडियो से छेड़छाड़ हुई है तो वे असली वीडियो दिखाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर लें।

जन सुराज पार्टी के नेता मनोज भारती ने कहा कि अगर इस वीडियो को छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है तो मांझी बिना छेड़छाड़ वाला वीडियो डाल दें और विरोधियों के मुंह पर तमाचा मार दें। उन्होंने कह कि आप (जीतनराम मांझी) सरकार में हैं तो तुरंत इसकी जांच कराएं। तब तक इसका मूल वीडियो शेयर कर दें। ताकि जनता का भ्रम दूर हो सके।

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें जीतनराम मांझी एक मंच से संबोधन दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मांझी डंके की चोट पर खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेराफरी का फॉर्मूला बता रहे हैं।

आरजेडी ने कहा कि उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पार्टी ने 2020 में 2700 वोटों से हारने के बावजूद एक आईएएस अधिकारी की मदद से चुनाव जीता था। यह वीडियो वायरल होने के बाद मांझी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर इसे खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि इसे छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM