राज्यसभा सीट की डिमांड पर बोलें मांझी, इस मुद्दे पर आपस में बातचीत होगी

बेटे के इस बयान के बाद जीतन राम मांझी के भी सुर बदले नजर आए। जब उनसे इस पूरे मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संतोष कुमार क्या कह रहे हैं, यह उनकी आपसी बात है और इस पर मीडिया से चर्चा नहीं होगी

जीतन राम मांझी

बिहार की राजनीति में जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन के बयान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। एनडीए में शामिल हम पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा राज्यसभा की एक सीट को लेकर दी गई चेतावनी पर अब खुद उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने ही विराम लगा दिया है।

दरअसल, एक सप्ताह पहले जीतन राम मांझी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में खुले मंच से भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर आने वाले राज्यसभा चुनाव में उन्हें एक सीट नहीं मिली तो पार्टी को एनडीए से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए। मांझी ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, लेकिन बाद में धोखा दिया गया। उन्होंने इसे आर-पार की लड़ाई तक बता दिया था।

लेकिन इस बयान के बाद उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि राज्यसभा की सीट कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर खुले तौर पर चर्चा की जाए।

 उन्होंने कहा कि “ऐसे थोड़े ही राज्यसभा की सीट मिल जाती है। ये सब आपसी सहमति और तालमेल से तय होता है। किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता।”

संतोष सुमन ने यह भी कहा कि एनडीए की यही ताकत है कि सभी फैसले आपस में बैठकर लिए जाते हैं और यही एकता विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता का कारण बनी।

बेटे के इस बयान के बाद जीतन राम मांझी के भी सुर बदले नजर आए। जब उनसे इस पूरे मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संतोष कुमार क्या कह रहे हैं, यह उनकी आपसी बात है और इस पर मीडिया से चर्चा नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर पार्टी के अंदर बातचीत की जाएगी।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM