मांझी का बड़ा बयान: नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगा अगला CM, वरना नहीं टिकेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी में मौजूद थे। इस दौरान गयाजी के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया।

Jitan Ram Manjhi

बिहार की राजनीति में इन दिनों “सम्राट मॉडल” बनाम “नीतीश मॉडल” को लेकर बहस तेज होती जा रही है। इसी बीच एनडीए खेमे से एक और बड़ा संकेत सामने आया है, जिसने इस चर्चा को और भी दिलचस्प बना दिया है। केंद्रीय मंत्री और गया के सांसद जीतन राम मांझी ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति किस दिशा में जा सकती है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान गया पहुंचे थे। इस दौरान मंच से बोलते हुए मांझी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद जो भी बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे उनके बताए रास्ते पर ही चलना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो वह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा।

मांझी ने साफ तौर पर कहा कि “जब हमारे मुख्यमंत्री बाहर जाएंगे, तो जो भी नया सीएम आएगा, उसे नीतीश जी के पदचिह्नों पर चलना ही होगा, नहीं तो उसका गुजारा नहीं होगा।” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर “सम्राट मॉडल” या सम्राट चौधरी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान मौजूदा बहस के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है।

अपने संबोधन में मांझी ने क्षेत्रीय समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हर ब्लॉक में एक डिग्री कॉलेज खोलने की योजना को उनके क्षेत्र में भी लागू किया जाए, क्योंकि कई इलाकों में आज भी उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पानी की भारी कमी है, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है।

मांझी ने यह भी कहा कि एक समय था जब इस इलाके में कोई आना नहीं चाहता था और डकैतों का दबदबा था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय नीतीश कुमार को दिया और कहा कि यही वजह है कि आने वाले किसी भी मुख्यमंत्री के लिए उनका मॉडल ही सबसे बड़ा रास्ता होगा।

Trending News

हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
हर महीने 10 हजार, 2 लाख तक...बिहार की बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, साथ में बड़ा तोहफा भी...
Aug 26, 2026, 1:49:00 PM
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
गंडक नदी में संभावित फ्लैश फ्लड के मद्देनजर बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइलेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 1:16:00 PM
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
'छात्रों को पीटा जाता है, सही बात नहीं है', अनंत सिंह बोले-निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
Aug 26, 2026, 1:08:00 PM
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विदेश में रहकर फर्जी हाजिरी बनाने वाली शिक्षिका पर कसेगा शिकंजा, DDC की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Aug 26, 2026, 12:53:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश की कमान
Aug 26, 2026, 12:39:00 PM
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
पाकिस्तान में एक साथ 15 नवजातों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में लगी भीषण आग
Aug 26, 2026, 12:35:00 PM
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
नशे के कारोबार और स्कूल की कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
Aug 26, 2026, 12:16:00 PM
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
बीसैप-9 में ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत पर जांच जारी, आत्महत्या या कुछ और..
Aug 26, 2026, 12:02:00 PM
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
डॉल्फिन से जुड़ा वायरल वीडियो मामला, आरोपी कुंदन गिरफ्तार
Aug 26, 2026, 11:57:00 AM
 लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
लालू यादव पर इतना क्यों भड़के हुए हैं नीतीश के संजय झा? छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
Aug 26, 2026, 11:44:00 AM