मंगल पांडे का बड़ा बयान, बोले- लालू परिवार की बगावत के बाद पार्टी की बगावत भी बहुत जल्द आएगी सामने

बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर सिमटने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर सियासी बयानबाजी जा रही है

Mangal Pandey

बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर सिमटने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर सियासी बयानबाजी जा रही है। सत्तारुढ़ NDA ये दावा कर रही है कि अब RJD के अंदर भी तेजस्वी को लेकर बगावती सुर उठ रहे हैं। बीजेपी के मंत्री ने कहा है कि लालू परिवार में जो बगावत हुआ वह सबने देखा, अब बहुत जल्द पार्टी की भी बगावत बाहर आने वाली है।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और लालू यादव के बेहद करीब माने जाने वाले शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया। इसके बाद बिहार सरकार में मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने भी दावा किया कि RJD में तेजस्वी यादव के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया।

मंगल पांडे ने कहा, "बहुत जल्द RJD के अंदर की जो लड़ाई है वह बाहर दिखेगी, नेतृत्व के खिलाफ जो बग़ावत है वह दिखेगा, पार्टी के नेताओं में जो असंतोष है वो दिखेगा, परिवार में जो बगावत हुआ वह तो दिख गया, अब पार्टी की भी बगावत बहुद जल्द बाहर आने वाली है।"

विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के बाद पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कई वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद-विधायक तेजस्वी के काम करने के तौर-तरीकों से नाराज हैं। पार्टी के भीतर यह चर्चा जोरों पर है कि 2025 की हार के लिए सिर्फ गठबंधन की रणनीति नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव का एकला चलो स्टाइल भी जिम्मेदार है। इधर, तेजस्वी यादव ने अभी तक इन सभी आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM