निगरानी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते BDO अरेस्ट, प्रशासन में मचा हड़कंप

गया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, यानी बीडीओ राकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

रिश्वत लेते BDO अरेस्ट

गया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, यानी बीडीओ राकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब बीडीओ ₹50,000 की रिश्वत की पहली किस्त ले रहे थे। इस घटना के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नगर प्रखंड की प्रमुख सुचिता रंजीनी ने निगरानी विभाग में इस पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को पास कराने और भुगतान से जुड़े कार्यों में सहयोग के बदले कुल ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद प्रखंड प्रमुख ने साहस दिखाते हुए इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही बीडीओ ने ₹50,000 की पहली किस्त स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीडीओ से प्रारंभिक पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए निगरानी विभाग के कार्यालय ले जाया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में डर पैदा होगा और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Trending News

 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM