बजट सत्र की नोंकझोंक के बाद बड़ा हमला: सुनील सिंह बोले– बिस्कोमान चुनाव में हुई पैसों की खेला

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी तल्खी लगातार बढ़ती दिख रही है।

अशोक चौधरी

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी तल्खी लगातार बढ़ती दिख रही है। हाल ही में जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुनील सिंह के बीच हुई तीखी नोंकझोंक अब नए आरोपों के साथ और भी गरमा गई है।

राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह ने मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन यानी बिस्कोमान के चुनाव में तीन लोगों को तोड़ने के लिए अशोक चौधरी ने अपने घर से 5-5 करोड़ रुपये दिए। सुनील सिंह ने कहा कि इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे और अब मंत्री खुद ही इसे स्वीकार कर चुके हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल ही बिस्कोमान को नया अध्यक्ष मिला था। इस चुनाव में सुनील सिंह की पत्नी वंदना सिंह को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बीजेपी नेता विशाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। सुनील सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ रहे थे क्योंकि उनके दो कार्यकाल पूरे हो चुके थे और वे नियम के तहत चुनाव नहीं लड़ सकते थे। उन्होंने दावा किया कि उनके पैनल के 11 सदस्य जीते थे, जबकि विरोधी पैनल के केवल 6 सदस्य जीते।

सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उनके पैनल को हराने की साजिश रची। उन्होंने यह भी कहा कि अशोक चौधरी ने अपने दामाद को कथित तौर पर फर्जी तरीके से मुजफ्फरपुर से प्रतिनिधि बनवाया ताकि वे अध्यक्ष बन सकें। हालांकि इन आरोपों पर अब तक अशोक चौधरी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल बिस्कोमान चुनाव को लेकर उठे इन आरोपों ने बिहार की सियासत को फिर से गरमा दिया है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM