मैथिली और मिथिला के विकास के लिए एनडीए सरकार दृढ़ संकल्पित: संजय सरावगी

माता जानकी की प्राकट्यस्थली पुनौरा धाम में मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर 23वां अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत आज सीता प्रेक्षागृह में हुई।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: माता जानकी की प्राकट्यस्थली पुनौरा धाम में मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर 23वां अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन की शुरुआत आज सीता प्रेक्षागृह में हुई। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन सत्र में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी  ने शिरकत की।  

‎पुनौरा धाम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से मैथिली परिधान पाग और अन्य वस्त्रों के साथ आज सुबह जानकी प्राकट्य स्थली से हुई, जबकि दोपहर में मंगलाचरण के साथ उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  

‎इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मिथिला की इस पावन स्थली को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आज पहली बार जब राजधानी से बाहर निकला, तो वह यह पावन स्थली पुनौरा धाम की स्थली है। यहां माँ जानकी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया कि जो दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निभा सकूं।  

‎उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा ने मिथिला के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार मिथिला और मैथिली के विकास के लिए कृतसंकल्पित है।  

‎उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मिथिलांचल और मैथिली भाषा के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया था वो मील का पत्थर बन गया है। मिथिलांचल इलाके से लगातार उठ रही आवाज को भी  उन्होंने सुना और मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करवाया।   22 दिसम्बर 2003 को भारत सरकार की ओर से मैथिली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। 

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह मिथिला के 'पाहुन' भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना और देश तथा विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंच रहे हैं, उसी तरह पुनौरा धाम में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। पुनौरा धाम ही नहीं, सम्पूर्ण मिथिला अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक का केंद्र बिंदु बनेगा। गृहमंत्री अमित शाह पुनौराधाम पहुंचकर प्रस्तावित भव्य मंदिर का शिलान्यास भी कर चुके हैं। 

‎इस मौके पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सुनील कुमार पिंटू, बैजनाथ प्रसाद, गायत्री देवी, अनिल राम भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंच संचालन कमला बाबू ने किया।

‎इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जगत जननी माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम जाने के क्रम में जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास ही हमारी ऊर्जा का स्रोत है।  

‎इस दो दिवसीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM