महिला दरोगा का दबंग रूप: युवक को धमकाया, सरेआम जड़ा थप्पड़, पास खड़ा खैनी रगड़ता रहा होमगार्ड

बिहार की राजधानी पटना में महिला दरोगा की दादागिरी देखने को मिली. वायरल वीडियो में अफसर एक युवक को थप्पड़ जड़ती नजर आईं. साथ ही धमका दिया कि ‘उठाकर ले जाएंगे, भाषण देना बंद करो

बिहार पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में महिला दरोगा की दादागिरी देखने को मिली. वायरल वीडियो में अफसर एक युवक को थप्पड़ जड़ती नजर आईं. साथ ही धमका दिया कि ‘उठाकर ले जाएंगे, भाषण देना बंद करो.’ शख्स ने भी बिना डरे पुलिस से लंबी बहस की. इसी बीच पुलिस टीम के साथ मौजदू होमगार्ड जवान खैनी रगड़ता रहा. घटना बिहटा थाना इलाके की बताई जा रही है

बिहटा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया. रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस उस वक्त खुद विवादों में घिर गई, जब मौके पर मौजूद एक महिला दरोगा ने युवक को थप्पड़ मार दिया. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया. जानकारी के मुताबिक, रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी

आरोप है कि विवाद को शांत कराने के बजाय महिला दरोगा श्वेता कुमारी अपना आपा खो बैठीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान महिला दरोगा एक युवक को थप्पड़ मार देती हैं और उसे धमकाते हुए कहती हैं-“उठाकर ले जाएंगे, भाषण देना बंद करो.” इस दौरान मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध नजर आते हैं. वीडियो में एक और पहलू सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल और गहरे कर दिए हैं।

मौके पर मौजूद एक होमगार्ड जवान खुलेआम खैनी बनाते हुए नजर आ रहा है. ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार न सिर्फ नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है, बल्कि इससे पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है.

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM