सीट शेयरिंग पर LJP (R) की आपात बैठकः NDA में सब कुछ ठीक नहीं?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बिहार के चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने कल सुबह 10 बजे पटना के प्रदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई

Beathak

NDA के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के प्रेशर पॉलिटिक्स के बीच अहम सहयोगी दल लोजपा रामविलास ने गुरुवार को पटना में आपातकालीन बैठक बुलाई है. 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बिहार के चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने कल सुबह 10 बजे पटना के प्रदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई. यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में सीटों के बंटवारे और चिराग पासवान की राजनीति को लेकर अहम मानी जा रही है. इस बैठक के जरिये चिराग पासवान पार्टी के सदस्यों से सीट शेयरिंग समेत चुनाव के मुद्दों को लेकर बड़ी चर्चा करेंगे. एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग से पहले चिराग पासवान की पार्टी की यह आपातकालीन बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक में हर विकल्प पर विचार किया जाएगा.

इस बैठक के जरिये लोजपा (रामविलास) ने NDA के बीच सीट वितरण को लेकर अपनी मांगों को मजबूत करने का प्रयास किया. सूत्रों का कहना है कि पार्टी चिराग पासवान के नेतृत्व में 40 से 50 सीटों की मांग कर रही है. जबकि भाजपा द्वारा लगभग 20 सीटें देने का प्रस्ताव रखा गया है. साथ ही एनडीए में चार शर्तें भी रखीं हैं. इसके चलते सीटों की संख्या को लेकर अभी भी मतभेद कायम है.

चिराग पासवान ने अपनी राजनीतिक विरासत और पिता रामविलास के सपनों को साकार करने के लिए पूरी पार्टी को एकजुट रखने का संकल्प दोहराया है. बिहार में उनकी स्थिति पार्टी की खास पहचान है. जो तमाम गठबंधन दलों के बीच निर्णायक भूमिका निभा सकती है. राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि लोजपा की सीट मांग और रणनीति बिहार के चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाली.

इस बैठक के बाद लोजपा का संदेश स्पष्ट है कि वे बिहार में 'बिहारी फर्स्ट' नीति के साथ चुनाव में उतरेगी. जो रोजगार, विकास और सामाजिक न्याय पर केंद्रित है. पार्टी की यह आपातकालीन बैठक बिहार की सियासत में फिर से हलचल पैदा करने वाली है. विशेषकर जब सीट वितरण को लेकर एनडीए में भी तनाव बढ़ रहा है.

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM