पटना में लाइब्रेरी अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम नीतीश से की नोटिफिकेशन की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में राजधानी पटना की सड़कों पर सोमवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला।

Patna

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में राजधानी पटना की सड़कों पर सोमवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET) से जुड़े सैकड़ों अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय के सामने जोरदार हंगामा किया।

कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह-सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के गेट पर जमा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्हें अब बिहार बोर्ड पर भरोसा नहीं रहा, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब भी उम्मीद कायम है। अभ्यर्थियों का मानना है कि केवल मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से ही उनकी समस्या का समाधान संभव है।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि लाइब्रेरियन (LET) बहाली से संबंधित नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किया जाए। उनका कहना है कि पिछले 17 वर्षों से उनके क्षेत्र में कोई बहाली नहीं हुई है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें पहले आश्वासन दिया गया था कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, लेकिन चुनाव समाप्त होने के काफी समय बाद भी न तो पात्रता परीक्षा हुई और न ही कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई।

अभ्यर्थियों का कहना है कि हर बार “अगले महीने” का भरोसा दिया जाता है, लेकिन वह अगला महीना कभी आता ही नहीं। इस अनिश्चितता ने उनके भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कहा कि वे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात करने आए हैं और जब तक उनसे बातचीत नहीं होगी, तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।

अभ्यर्थियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द लाइब्रेरियन (LET) का नोटिफिकेशन जारी कर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उनका 17 साल का इंतजार समाप्त हो सके और उन्हें न्याय मिल सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM