भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि, नितिन नवीन ने अर्पित किए पुष्प, सीएम नीतीश सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

पटना के नवीन सिन्हा पार्क में आज बिहार भाजपा के वरिष्ठ और दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि, नितिन नवीन ने अर्पित किए पुष्प, सीएम नीतीश सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 12:00:00 PM

पटना के नवीन सिन्हा पार्क में आज बिहार भाजपा के वरिष्ठ और दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान वक्ताओं ने स्व. नवीन सिन्हा के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि नवीन सिन्हा भाजपा के उन स्तंभों में से थे, जिन्होंने बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों पर आधारित रहा।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि स्व. नवीन सिन्हा का पार्टी के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवा भाव आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए सिद्धांतों और मार्गदर्शन को अपनाकर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के विचारों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा और पार्टी संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। श्रद्धा, सम्मान और स्मृतियों के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM