लालू यादव की बायीं आंख की सर्जरी, नई दिल्ली के अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. आरजेडी चीफ का ये ऑपरेशन नई दिल्ली में हुआ है. लालू यादव के बायीं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है.

Lalu yadav

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. आरजेडी चीफ का ये ऑपरेशन नई दिल्ली में हुआ है. लालू यादव के बायीं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है. गौरतलब है कि लालू यादव का किडनी भी ट्रांसप्लांट हो चुका है. 

आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन के दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती उनके साथ थीं. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन के आराम के बाद उनकी आखों पर लगी पट्टी हट जाएगी

गौरतलब है कि लालू यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी भी ट्रांसप्लांट हुआ था. वो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी. लालू यादव को शुगर की भी बीमारी है. पिछले काफी समय से लालू यादव सक्रिय राजनीति से दूर हैं. अब आरजेडी की पूरी कमान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में है. बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को तगड़ा झटका लगा था और वो केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई थी. 

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद लालू यादव के परिवार में उठापटक की भी खबरें सामने आई हैं. रोहिणी आचार्या ने खुला आरोप लगाया था कि उनके ऊपर चप्पल उठाया गया था. गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को यादव फैमिली ने बेदखल कर डाला है. तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था. इसी दल के टिकट पर वो महुआ से विधानसभा चुनाव लड़े थे. हालांकि, वहां उन्हें हार मिली थी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM