लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब है? दिल्ली रवाना, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी साथ

लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब है? दिल्ली रवाना, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी साथ

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती भी दिल्ली गई हैं।  अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज और नियमित जांच के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती किया जाएगा। शुक्रवार (17 जुलाई) की शाम को अचानक ब्लड प्रेशर में भारी उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद लालू यादव को आनन-फानन में पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। 

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को पटना से नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया जाएगा। हाल ही में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया था कि डॉक्टरों ने उनकी विस्तृत जांच की और हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

बीते दिनों लालू प्रसाद यादव को अचानक चक्कर आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल आईजीआईएमएस लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। इस दौरान उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रवाना होने से पहले कुछ समय तक घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी थी। अब आगे के इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाया गया है।  

मीसा भारती ने कहा कि लालू प्रसाद पहले भी नियमित चिकित्सा जांच और इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाते रहे हैं।   स्वास्थ्य संबंधी उनकी पूर्व की चिकित्सकीय जरूरतों को देखते हुए आगे का उपचार भी वहीं किया जाएगा।  लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती ने बताया कि इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने फिलहाल घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी थी। अब विशेषज्ञों की देखरेख में आगे के इलाज के लिए उन्हें एम्स, नई दिल्ली ले जाया जा रहा है। 

हाल ही में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी करीब दो दशक तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने के बाद अपने निजी आवास कौटिल्य नगर में शिफ्ट हुए हैं। दो दिन पहले राजद सांसद मीसा भारती ने कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि नए आवास वाले क्षेत्र में स्वच्छता की गंभीर समस्या है। 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM