लालू यादव और उनके बेटे की हत्या कौन करना चाहता है? तेज प्रताप पहुंचे थाना, छोटे भाई को पुकारा...

तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप का दावा है कि आकाश यादव लालू प्रसाद और तेज प्रताप को मारने की साजिश कर रहा है।

लालू यादव और उनके बेटे की हत्या कौन करना चाहता है? तेज प्रताप पहुंचे थाना, छोटे भाई को पुकारा...

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव देर रात अपने वकील के साथ सचिवालय थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आकाश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में उन्होंने कुछ लोगों पर आपराधिक साजिश रचने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी मदद करने की अपील की है। तेज प्रताप का दावा है कि आकाश यादव लालू प्रसाद और तेज प्रताप को मारने की साजिश कर रहा है। तेज प्रताप के इन दावों के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।  

तेज प्रताप द्वारा दिए आवेदन के अनुसार मुख्य आरोपी आकाश यादव सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित तौर पर वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। तेज प्रताप ने आकाश यादव, उनके पिता मनोज यादव, मां तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब कर दी जाएगी तथा उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाएगी।

तेज प्रताप ने दावा किया कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड मंजीत यादव है, जो लंबे समय से उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि इनलोगों ने ही परिवार से अलग कराया।  उन्‍होंने यह भी कहा कि विपत्‍त‍ि में भाई तेजस्‍वी को साथ आना चा‍हिए। एक भाई पर विपत्‍त‍ि आती है तो दूसरा भाई खड़ा होता है। 

बीती रात सचिवालय थाना पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो आकाश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं। वो अनुष्का यादव का भाई है। तेज प्रताप के अनुसार आकाश यादव उनके परिवार की छवि को खराब करना चाहता है। एक दिन पहले आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश यादव का आरोप है कि वो जब राजस्थान में थे, तब तेज प्रताप यादव अपने एक सेक्रेटरी के साथ उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश किए थे। भांजी को उठा लेने की धमकी दी थी। पूरे परिवार को धमकी दी थी।

पुलिस को आवेदन देने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आकाश यादव मेरी हत्या करवाना चाहता है। आकाश यादव विरोधियों और विपक्ष के साथ मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहा है। तेज प्रताप का कहना है कि आकाश यादव लालू प्रसाद और तेज प्रताप को मारने की साजिश कर रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में कुछ गुंडे उनकी हत्या करने के मकसद से घुस आए थे।

बता दें कि आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव, उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव का आरोप है कि पुलिस ने जब इस मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की तो पीड़ित परिवार ने सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आकाश यादव ने 10 जून को स्थानीय पाटलिपुत्र थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस प्रशासन मामले को टालता रहा और केस दर्ज करने में आनाकानी की गई। पुलिस के इस रवैये से तंग आकर आखिरकार आकाश यादव ने पटना की अदालत में मामला रजिस्टर्ड कराया। कोर्ट में दायर मुख्य अर्जी के साथ उन्होंने थाने में दी गई मूल शिकायत की प्रति और घटना से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य भी संलग्न किए हैं।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM