'वो मेंटली गड़बड़ा गए हैं' लालू यादव और रौशन आनंद सर पर मंत्री अशोक चौधरी का बवाली बयान, खान सर FIR...

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सर के मामले पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

'वो मेंटली गड़बड़ा गए हैं' लालू यादव और रौशन आनंद सर पर मंत्री अशोक चौधरी का बवाली बयान, खान सर FIR...

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सर के मामले पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। अशोक चौधरी ने लालू यादव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो मेंटली गड़बड़ा गए हैं। वहीं खान सर के खिलाफ FIR को लेकर रौशन सर से कहा कि FIR दर्ज नहीं हो रही तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं।

लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू जी मेंटली गड़बड़ा गए हैं। जब तक नीतीश कुमार सत्ता में थे, तब तक आप राबड़ी आवास में रहे। अब सरकार ने आपको अलग से व्यवस्थित जगह उपलब्ध करा दी है, फिर भी आप दबाव की राजनीति कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सब नीतीश कुमार करवा रहे हैं।

वहीं लालू परिवार की सुरक्षा कटौती के आरोप पर जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सुरक्षा और आवास से जुड़े सभी निर्णय सुरक्षा समिति और पुलिस विभाग द्वारा तय किए जाते हैं। इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता है। दरअसल बीते दिनों मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा और आवास से जुड़े विवाद पर कहा था कि सब कुछ नीतीश कुमार ही करवा रहे हैं।

वहीं रौशन सर ने पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखे जाने पर कहा क‍ि फैजल खान (खान सर) पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। इस मामले पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि FIR दर्ज नहीं हो रही तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। रौशन आनंद को किसी ने कोर्ट जाने से नहीं रोका है। वहीं कोचिंग संस्थानों की मौजूदा स्थिति को उन्होंने  चिंताजनक बताया है। उन्होंने हथियारों के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि हथियार आत्मरक्षा के लिए मिलते हैं, डराने-धमकाने के लिए नहीं। अशोक चौधरी ने कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया उन्होंने मंत्री रहते हुए कई सुधारात्मक कदम उठाने का दावा किया।  

बता दें कि बिहार सरकार ने हाल ही में वीआईपी सुरक्षा की समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया था। इसी बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी इस पूरे विवाद पर स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस की तरफ से कहा गया है-लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 और राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुरूप सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं बुधवार (17 जून, 2026) की शाम रौशन आनंद अपने वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कदमकुआं थाना पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक खान सर के खिलाफ FIR नहीं लिखा है। रौशन सर ने कहा क‍ि फैजल खान (खान सर) पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। रौशन आनंद भाई प्रिंस की मौत का ज‍िम्‍मेदार खान सर को बता रहे हैं। 

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM