लालू यादव का 79वां जन्मदिन, देर रात राबड़ी-तेजस्वी ने खिलाया केक, बेटियों ने लुटाया प्यार, राजद में जश्न का माहौल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात से ही जश्न शुरू है। पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा।

लालू यादव का 79वां जन्मदिन, देर रात राबड़ी-तेजस्वी ने खिलाया केक, बेटियों ने लुटाया प्यार, राजद में जश्न का माहौल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देर रात से ही जश्न शुरू है। पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने परिवार के साथ केक काटा। पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव ने उन्हें केक खिलाया, कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और उनकी बेटियां भी मौजूद रहीं। 

सुबह से ही राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का पहुंचना जारी रहा, जहां लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर राबड़ी आवास के बाहर जश्न का माहौल दिखा।  इसके साथ ही लालू प्रसाद को बधाई देने के लिए पार्टी के विधायक, सांसद और कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। 

पार्टी कार्यालय को भी इस अवसर पर सजाया गया है और आज 79 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। कई कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और जश्न में शामिल हुए। लालू यादव के जन्मदिन को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर तथा आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर बड़े ही धूमधाम से अपने नेता का जन्मदिन मनाया जाएगा। 

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वीं जन्मदिन पर 10 सर्कुलर रोड आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।  कार्यकर्ताओं के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की गई है। राबड़ी आवास पर पूरी, सब्जी, बुनिया, पुलाव, दाल और अन्य पकवान बनाए गए हैं, जिसे कार्यकर्ताओं को परोसे जा रहे। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय के बाद लालू प्रसाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दिखे हैं।

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM