ऐसा लालू यादव को पहले कब देखा था, सब रह गए हैरान, लोगों को यकीन ही नहीं हुआ! ऐसी तस्वीर पहले शायद ही कभी दिखी हो....

लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा घेरे, बिना एस्कॉर्ट गाड़ी और बिना काफिले के घूमते नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए।

ऐसा लालू यादव को पहले कब देखा था, सब रह गए हैरान, लोगों को यकीन ही नहीं हुआ! ऐसी तस्वीर पहले शायद ही कभी दिखी हो....

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बुधवार को पटना की सड़कों पर जो तस्वीर दिखी, उसने लोगों को हैरान कर दिया। एक पल के लिए लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा घेरे, बिना एस्कॉर्ट गाड़ी और बिना काफिले के घूमते नजर आए। वीडियो सामने आते ही लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए, क्योंकि आमतौर पर लालू यादव के साथ सुरक्षाकर्मियों और वाहनों का बड़ा काफिला चलता है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक दिन पहले ही दिल्ली से पटना लौटे हैं। लालू यादव बुधवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से बाहर निकले। उनके साथ न तो सुरक्षाकर्मियों का कोई घेरा था और न ही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ियां।लालू यादव सिर्फ एक इनोवा कार पर सवार होकर बाहर निकले। आमतौर पर जब लालू यादव कहीं आते-जाते हैं तो उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की बड़ी टीम मौजूद रहती है। लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह अलग दिखाई दी। 

कई लोगों को तो पहली नजर में यकीन ही नहीं हुआ कि लालू यादव बिना सुरक्षा के बाहर निकले हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू यादव अकेले वाहन में सफर कर रहे हैं और उनके साथ न तो सुरक्षा कर्मियों का काफिला है और न ही पुलिस एस्कॉर्ट। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में लालू परिवार ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटा दिया था। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। 

लालू यादव जब अपने आवास से निकले तो वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह सीधे अपनी गाड़ी में बैठे और आगे बढ़ गए। बता दें कि बिहार सरकार ने हाल ही में लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया था। वहीं तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई। हालांकि तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा और मीसा भारती की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखा गया था। सरकार के फैसले के बाद लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर तैनात नए सुरक्षा कर्मियों को लौटा दिया था।

वहीं दिल्ली से पटना लौटने के बाद मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती ने सुरक्षा के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार को घेरा था। राजद नेताओं का आरोप था कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की गई है और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। नई व्यवस्था के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते लालू यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 2+8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल के दो अंगरक्षक, HQRT से पायलट वाहन, बुलेटप्रूफ कार तथा जिला पुलिस की ओर से एस्कॉर्ट और पायलट वाहन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। हालांकि लालू परिवार ने इस सुरक्षा व्यवस्था को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM