किशनगंज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर कर रहे हाई लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम करीब 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम करीब 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया। आगमन के तुरंत बाद अमित शाह मेंची सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए, जहां जिला प्रशासन, एसएसबी, बीएसएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य फोकस भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मुद्दों पर रहा। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। अधिकारियों को निगरानी तंत्र मजबूत करने, तकनीकी संसाधनों के उपयोग को बढ़ाने और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अमित शाह का यह दौरा 25 से 27 फरवरी तक प्रस्तावित है। इस दौरान अररिया और पूर्णिया जिलों पर भी विशेष ध्यान रहेगा। ये तीनों जिले नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। सीमा पार गतिविधियों पर रोक लगाने और स्थानीय प्रशासन तथा केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

किशनगंज में गृह मंत्री ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। पूर्णिया पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से किशनगंज आए और कलेक्ट्रेट में करीब तीन घंटे तक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की योजना है। पहली प्रशासनिक बैठक के बाद वे मंत्री दिलीप जायसवाल के आवास पर दूसरी बैठक करेंगे, जिसमें भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक, 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमांचल और उत्तर बंगाल की भू-राजनीतिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। 26 फरवरी को अमित शाह भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे और इसके बाद अररिया के लिए रवाना होंगे, जहां सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM