खतियान में " भूमिहार ब्राह्मण " नहीं लिखने पर डिप्टी CM ने CO की लगा दी जमकर क्लास, बोले- कोई बदलाव नहीं होगा जो पहले था वो करो

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों जमीन विवादों को सुलझाने के लिए 'एक्शन मोड' में नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में वह मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं

विजय सिन्हा

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों जमीन विवादों को सुलझाने के लिए 'एक्शन मोड' में नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में वह मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने न केवल लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी।

जनता दरबार में उस समय एक दिलचस्प मोड़ आया जब एक फरियादी ने खतियान में अपनी जाति के नाम में हुए बदलाव की शिकायत की। फरियादी का कहना था कि पहले खतियान में 'भूमिहार ब्राह्मण' लिखा था, जिसे अब विभाग द्वारा केवल 'भूमिहार' कर दिया गया है। 

इस पर टिप्पणी करते हुए विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा, "यह किसी विशेष जाति की नहीं, बल्कि बिहारियों की बैठक है। हम यहाँ बिहार के हर नागरिक के कल्याण के लिए बैठे हैं।" उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खतियान के मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। जो नाम पहले से चला आ रहा है, वही रहेगा; इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि, सरकारी जमीन में गलत तरीके से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) किया गया या किसी भी तरह की हेराफेरी हुई। तो एक्शन केवल बर्खास्तगी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसे दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

विजय सिन्हा का मुख्य लक्ष्य भूमि रिकॉर्ड को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार का संदेश साफ है—भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और जमीन के पुराने रिकॉर्ड्स की शुद्धता हर हाल में बरकरार रखी जाएगी।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM