खान सर कोचिंग पर हमले पर संजय झा का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी इलाज कर देंगे

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तरह सम्राट चौधरी भी अपराधियों का इलाज कर देंगे।

खान सर कोचिंग पर हमले पर संजय झा का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी इलाज कर देंगे

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले पर अब सियासत भी तेज हो गई  है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।  संजय झा ने कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता कानून का शासन स्थापित करना है और इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तरह सम्राट चौधरी भी अपराधियों का इलाज कर देंगे।

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले को लेकर संजय झा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का 20 वर्षों का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नेतृत्व में बना है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे अपराधी खुलेआम दबंगई करते थे, महंगी गाड़ियों में घूमते थे और आम लोगों को डराते-धमकाते थे। नीतीश कुमार ने ऐसे तत्वों का इंतजाम कर दिया। 

उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार में भी अपराध और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ उसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सम्राट चौधरी की सरकार भी वैसे ही इलाज करेगी। अपराध की घटनाओं को पूरी तरह शून्य कर देना संभव नहीं है, लेकिन अपराध करने वालों को कानून के दायरे में लाना सरकार की प्रतिबद्धता है।

संजय झा ने कहा कि आपने देखा होगा कि बिहार में जितने भी अपराधी थे, उन सबका इंतजाम नीतीश कुमार ने कर दिया। अभी जो सम्राट चौधरी की सरकार है। NDA की सरकार है, उसमें भी वही इलाज होगा।इस तरह की गतिविधि बंद हो जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन कोई अपराध होगा तो अपराधी पकड़ा भी जाएगा और उसे सजा भी होगी।

वहीं पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक शिक्षक और दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। तीनों से विशेष टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया।  मंगलवार देर शाम करीब 15 से 20 उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ  मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के खान सर ने शुरुआती बयानों में मौके पर 8 से 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग का दावा किया गया था। अब गोलीबारी वाले बयान पर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि गोलीबारी संबंधी बयान गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर दिया गया था।

Trending News

इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM