ज्योति सिंह का सनसनीखेज आरोपः पवन सिंह अबॉर्शन की दवा देते थे, सुसाइड की कोशिश की; बोलीं- प्रधानमंत्री जी मेरा सिंदूर बचा लीजिए

मेरे पिता जी ने कभी आपसे टिकट की मांग नहीं की। पवन जी कम से कम भगवान से तो डरिए। वो एक मजबूर बेटी के पिता हैं।

Pawan singh

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह के तमाम आरोपों का जवाब दिया और पावर स्टार पर गंभीर आरोप लगाए।

ज्योति ने कहा कि पवन सिंह झूठ बोल रहे हैं कि वो बच्चा चाहते थे। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा — “अगर उन्हें बच्चा चाहिए था, तो मुझे दवा क्यों खिलाते थे?” ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह उन्हें टॉर्चर करते थे, और मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि एक बार उन्होंने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश तक की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति सिंह ने दो बड़े झूठ भी गिनाए — पहला, पवन सिंह का ‘बच्चा चाहने’ वाला बयान, और दूसरा, ‘परिवार बचाने की कोशिश’ का दावा। उन्होंने कहा कि सच्चाई इसके उलट है।

ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उनका कहना है कि पवन सिंह को तो Y+ सुरक्षा मिल गई, लेकिन उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

अंत में ज्योति ने भावुक अपील की — “ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था, अब मोदी जी मेरा सिंदूर भी बचा लें।”

इससे पहले पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि, चुनाव पास है तो अब ज्योति को मेरी याद आ रही है। वो विधायक बनना चाहती है, इसलिए मेरे पास आ रही है।

इधर, ज्योति सिंह ने पवन सिंह को जबाव देते हुए फेसबुक पर लिखा, 'ठीक है मान लेती हूं मैं अभी आई हूं, लेकिन आपको मुझसे जब रिश्ता नहीं रखना था तो लोकसभा चुनाव के दौरान क्यों बुलाया। दीपक भइया से बोलकर मांग में सिंदूर क्यों भरा।

आपके लिए सिंदूर मजाक हो सकता है मेरे लिए नहीं हो सकता। एक औरत के लिए उसका सिंदूर उसकी ताकत होती है जो आपने काराकाट में होटल में मेरी मांग में भरा था। बोल दीजिए ये झूठ है। भगवान इंसाफ करेंगे।'

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM