‘जंगलराज वालों को नहीं रास आ रहा NDA राज’: विधानसभा परिसर में श्याम रजक का विपक्ष पर तीखा प्रहार

बिहार में बजट सत्र के दौरान सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है।

Bihar Vidhan sabha

बिहार में बजट सत्र के दौरान सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को बिहार विधानसभा परिसर में जेडीयू विधायक श्याम रजक ने आरजेडी के शासनकाल पर निशाना साधते हुए ‘जंगलराज’ का मुद्दा फिर से उठा दिया।

मीडिया से बातचीत में श्याम रजक ने कहा कि “जंगल का जो जानवर है, उसको अगर शहर में ले आइएगा तो उसका मन नहीं लगेगा। जंगल में ही उसको मन लगेगा।” उन्होंने इशारों-इशारों में लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग जंगलराज के दौर से जुड़े थे, उन्हें मौजूदा एनडीए शासन रास नहीं आ रहा है। उनके मुताबिक आज बिहार में अमन-चैन है, घटनाएं होती हैं तो कार्रवाई भी होती है, अपराधी पकड़े जाते हैं और उन्हें सजा भी मिलती है।

हत्या और लूट की घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने स्वीकार किया कि घटनाएं हुई हैं और यह चिंता का विषय है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि सरकार, प्रशासन और पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर दिन ऐसी घटनाएं नहीं हो रहीं, और जो भी मामले सामने आते हैं, उन पर कार्रवाई की जाती है।

जब उनसे पूछा गया कि विपक्ष का कहना है कि 2005 से पहले भी गिरफ्तारियां होती थीं और कार्रवाई होती थी, फिर उसे जंगलराज क्यों कहा गया, तो इस पर श्याम रजक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में कितनी गिरफ्तारियां होती थीं, इसका सही आकलन होना चाहिए।

 उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद उस दौर का हिस्सा रहे हैं और जानते हैं कि तब हालात क्या थे। हालांकि उन्होंने आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम लेते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उस समय शासन किस तरह चलता था, इसकी जानकारी सबको लेनी चाहिए।

बजट सत्र के बीच यह बयानबाजी आने वाले दिनों में सियासी बहस को और तेज कर सकती है।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM