JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर जेपी विचार मंच के तत्वावधान में आईआईबीएम (IIBM) सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर जेपी विचार मंच के तत्वावधान में आईआईबीएम (IIBM) सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेपी के व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक परिवर्तन के विचारों और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. विमल जैन की पुस्तक ‘क्यों छात्रों पे चली गोलियां?’ का लोकार्पण बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन आज भी युवाओं और राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है

मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन आज भी युवाओं और राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है। वर्ष 1974 में जेपी ने युवा शक्ति को एकजुट कर अनुशासित एवं अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनका आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं था, बल्कि व्यवस्था में सुधार, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना उसका व्यापक उद्देश्य था। आज भी युवाओं को जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं जेपी विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश मयूख ने की। उन्होंने कहा कि जेपी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। उनकी विरासत को जीवित रखने का अर्थ उनके आदर्शों को समझना और सामाजिक जीवन में अपनाना है। जेपी की जयंती उनके संघर्ष, नैतिक साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर है।

विशिष्ट अतिथि किरण घई ने कहा- जेपी ने युवाओं को रचनात्मक नेतृत्व प्रदान कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित किया

विशिष्ट अतिथि किरण घई ने कहा कि जेपी ने युवाओं को रचनात्मक नेतृत्व प्रदान कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित किया। उन्होंने आपातकाल का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने जेपी के लोकतांत्रिक आदर्शों और सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पद्मश्री डॉ. विमल जैन ने अपनी पुस्तक के माध्यम से छात्र आंदोलन के ऐतिहासिक संदर्भों और उससे जुड़े सवालों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कुमार राघवेंद्र और रोहित सिंह ने भी जेपी के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए लोकतांत्रिक चेतना मजबूत करने पर जोर दिया।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा- जेपी ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के हित को प्राथमिकता दी

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जेपी ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के हित को प्राथमिकता दी। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, नैतिकता और जनसेवा का उदाहरण है। नई पीढ़ी को उनके विचारों और ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना समय की मांग है। कार्यक्रम का संचालन सुमित श्रीवास्तव ने किया, जबकि विनोद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर शेखर कुशवाहा, अक्षत प्रियेश, कीर्ति सिंह, अमन अमित, सैयद माज़ अरफ़ी, अंकित सिन्हा, शुभम वर्मा, बरुण सिंह, रजनीश रंजन, धीरज पांडेय, राजीव मोहन और कमल नयन श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
Oct 11, 2026, 10:12:00 AM
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, सुनवाई जारी
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, सुनवाई जारी
Oct 11, 2026, 9:52:00 AM
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 11, 2026, 8:57:00 AM
JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी
JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी
Oct 11, 2026, 8:25:00 AM
बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत
बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत
Oct 11, 2026, 8:18:00 AM
प्रसिद्ध पिस्ता हाउस में 58.5 किलोग्राम ड्राइड फ्रूट्स व अन्य खाद्य सामग्री जब्त, खाद्य विभाग की जांच से हडकंप
प्रसिद्ध पिस्ता हाउस में 58.5 किलोग्राम ड्राइड फ्रूट्स व अन्य खाद्य सामग्री जब्त, खाद्य विभाग की जांच से हडकंप
Oct 10, 2026, 9:23:00 PM
राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर
राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर
Oct 10, 2026, 9:12:00 PM
नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
Oct 10, 2026, 7:49:00 PM
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
Oct 10, 2026, 7:42:00 PM
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
Oct 10, 2026, 7:33:00 PM