बिहार जीत पर आज जेपी नड्डा का धन्यवाद डिनर, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए सरकार का गठन हो चुका है. बिहार चुनाव में बीजेपी ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की है

बिहार जीत पर आज जेपी नड्डा का धन्यवाद डिनर, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 26, 2025, 1:19:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए सरकार का गठन हो चुका है. बिहार चुनाव में बीजेपी ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की है. बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक धन्यवाद डिनर का आयोजन किया है. इस डिनर में उन सभी नेताओं को बुलाया गया है, जिनकी ड्यूटी चुनाव के दौरान बिहार में लगाई गई थी. बीजेपी ने बिहार में देश के कई राज्यों से नेताओं की ड्यूटी लगाई थी. डिनर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन उन नेताओं के प्रयासों को मान्यता देने और भविष्य की रणनीतियों पर अनौपचारिक चर्चा के लिए है.

बिहार चुनाव में पार्टी ने इस बार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड,महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई नेताओं को खास जिम्मेदारी दी थी. इन्हें स्पेशल 45 का नाम दिया गया था. हर नेता को एक लोकसभा क्षेत्र और उसके तहत आने वाली छह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई थी. इन नेताओं ने कई महीने तक जमीन पर रह कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया. पड़ोसी राज्यों के मंत्री आम कार्यकर्ताओं की तरह गलियों में घूम-घूमकर एनडीए के लिए वोट मांगते रहे. इन्हें कहा गया था कि वे स्थानीय मुद्दों को समझें, पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाएं और प्रचार के लिए बेहतर समन्वय करें. इसका बेहतर नतीजा सामने आया.

इस बार बिहार चुनाव में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, जबकि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया था. अब उनके योगदान का सम्मान करने के लिए नड्डा ने आज डिनर का आयोजन किया है. आज के डिनर में इन नेताओं के अनुभव साझा किए जाएंगे. इससे पार्टी को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम आदि विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. संभावना है कि बीजेपी प्रचार का यही बिहार मॉडल इन राज्यों में भी लागू करें.

इनमें मध्य प्रदेश से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और अन्य नेता उत्तर प्रदेश से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सतीश गौतम, राजकुमार चाहर, राजस्थान से राजेंद्र राठौड़, छत्तीसगढ़ से सांसद संतोष पांडे और विजय बघेल, दिल्ली से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, गुजरात से सांसद देवुसिंह चौहान और मितेश पटेल, हरियाणा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जम्मू-कश्मीर से सांसद जुगल किशोर शर्मा, झारखंड से सांसद मनीष जायसवाल और कालिचरण सिंह ओडिशा से सांसद अनंत नायक आदि शामिल हैं

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM