जीतन राम मांझी के बगावती तेवर! बेटे संतोष सुमन पर बरसे, बोले- पार्टी बढ़ानी है तो मंत्री पद का मोह छोड़ना होगा, BJP ने बेईमानी की है

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की अनदेखी होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

Jitan Ram Manjhi

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की अनदेखी होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। गया के हरिदास सेमिनरी हॉल में नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह के दौरान मांझी ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व और रवैये पर नाराजगी जाहिर की।

जीतन राम मांझी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने उनसे दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का वादा किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में मंत्री बनाने के लिए धन्यवाद तो दिया, लेकिन राज्यसभा सीट को लेकर अपनी नाराजगी नहीं छिपाई। उन्होंने कहा कि 7 में से 5 सीटों का बंटवारा भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच हो गया है, जबकि 'हम' को खाली हाथ रखा गया है

जीतन राम मांझी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष सुमन को कड़े लहजे में कहा कि अगर उन्हें पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है, तो उन्हें मंत्री पद का मोह त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के समय पार्टी नेतृत्व ने डटकर अपनी मांग नहीं रखी और मुंह नहीं खोला। मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है। अगर वो ज्यादा सीटों पर लड़ते, तो आज 'हम' एक राष्ट्रीय पार्टी होती

जीतन राम मांझी ने भविष्य की राजनीति के लिए कड़ा संकेत देते हुए कहा कि अगर पार्टी अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ती, तो आसानी से 6 प्रतिशत वोट हासिल कर लेती और उसे मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा मिल जाता। मांझी ने दो-टूक कहा कि उन्हें मंत्री पद की चिंता नहीं है। अगर पार्टी मजबूत होगी और ज्यादा सीटें जीतेंगी, तो मंत्री और मुख्यमंत्री पद खुद चलकर आएंगे।

जीतन राम मांझी ने खुले मंच से अपने बेटे को समझाया-“राजनीति करना है तो मन को कड़ा कीजिये और रिस्क लीजिये. मन को कमजोर मत कीजिये संतोष जी. जीतन राम मांझी के पिता तो हलवाहा थे. संतोष मांझी के पीछे उसका बाप जीतन राम मांझी है जो भारत सरकार का मंत्री है. आप क्यों मन छोटा कर रहे हैं.”

मांझी ने दावा किया कि उनके पास 5 परसेंट वोट है, जो उनकी जाति का है. इसके अलावा उन्होंने दूसरी जातियों को भी साथ ले लिया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं तो भूइयां-मियां एक बार और भूइयां-भूमिहार एक बार का नारा दे चुका हूं. हम पार्टी में मुसहर के साथ साथ दूसरी जातियां भी जुड़ चुकी हैं

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM