‘सेटिंग' वाले दावे पर जीतन राम मांझी की सफाई, बोले- डीएम से रिकाउंटिंग मांगी थी

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकारी सीट को लेकर वायरल बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सफाई दी है

जीतन राम मांझी

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकारी सीट को लेकर वायरल बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा, यह गलत और भ्रामक वीडियो है. उनकी बात को संदर्भ से अलग करके दिखाया गया है. मांझी के मुताबिक, उनका आशय सिर्फ इतना था कि मतगणना के समय रीकाउंटिंग मांगी जाती है और कई बार इससे नतीजे बदल जाते हैं.

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि इस चुनाव में दो ऐसे मामले सामने आए, जहां एक जगह रीकाउंटिंग के बाद एनडीए का उम्मीदवार एक वोट से हार गया, जबकि दूसरी जगह 27 वोट से जीत गया. उनका कहना था कि अगर टिकारी सीट पर भी रीकाउंटिंग की मांग की जाती तो संभव है कि पार्टी वहां चुनाव जीत जाती.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो को गलत बताया। उन्होंने कहा, "इस (2025) के बिहार विधानसभा चुनाव में भी एक सीट पर रिकाउंटिंग हुई तो प्रत्याशी 27 वोट से चुनाव जीत गए। एक रिकाउंटिंग में जदयू के कैंडिडेट चुनाव हार गए। कहने का मतलब है कि रिकाउंटिंग मांगी जाती है। (मतगणना) के दौरान हमारा जैसे ही (वोट) डाउन हुआ, तो वो (प्रत्याशी) छोड़कर भाग गया। इसलिए उसको हमने कहा कि 2020 में रिकाउंटिंग हुआ तो तुम जीत गया था। रिकाउंटिंग मांगनी चाहिए थी। काहे भाग गया।"

दरअसल, मांझी का कुछ दिनों पहले गयाजी जिले में एक सभा का वीडियो वायरल हो रहा है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि मांझी खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेराफेरी की बात कर रहे हैं।

आरजेडी के अनुसार, मांझी ने वीडियो में कहा कि बिहार में डेप्युटेशन पर आए त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की मदद से 2020 के चुनाव में टिकारी विधानसभा सीट पर 2700 वोट से हार रहे हम कैंडिडेट को जीत मिल गई थी। 2025 में मदद नहीं ली तो हम इस सीट पर चुनाव हार गई।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM