Jharkhand News: JMM के बिना नहीं बन पाएगी सरकार, असम चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन की पार्टी का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के कल नतीजे आएंगे। इस बीच झारखंड की सत्ताधारी पार्टी और असम विधानसभा चुनाव लड़ने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा दावा किया है।

Jharkhand News: JMM के बिना नहीं बन पाएगी सरकार, असम चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन की पार्टी का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के कल नतीजे आएंगे। 4 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि किसकी वापसी होगी, कौन हारेगा और कौन बाजी मारेगा। इस बीच झारखंड की सत्ताधारी पार्टी और असम विधानसभा चुनाव लड़ने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा दावा किया है।  

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी फिर सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल का चुनाव, बंगाली अस्मिता का चुनाव था। बंगाल पर कोई बंगाली राज करेगा या दो गुजराती, इसी मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की जनता ने वोट किया है। सबसे बड़ी बात है कि हेमंत सोरेन, ममता दीदी के साथ हैं।  ऐसे में पश्चिम बंगाल का परिणाम टीएमसी के पक्ष में आएगा।  

वहीं असम चुनाव को लेकर केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि असम में इस बार भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। असम में हमारी पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। असम में झामुमो पहली बार चुनाव लड़ा है, फिर भी हमारा प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।  दरअसल असम विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। 

असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज पांडेय ने कहा कि पहली बार झामुमो ने असम में व्यापक तरीके से और पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ा है। वहां की जनता का हमने दिल जीता है। झामुमो नेता ने कहा कि असम की नई सरकार बिना हमारे समर्थन के नहीं बन सकेगी। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।  कल 4 मई को मतगणना होगी।  पोस्‍टल बैलेट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर डाले गए वोटों की गिनती शुरू होती है। जो आमतौर पर लगभग 30 मिनट बाद होती है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM