CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, पटना में JDU का शक्ति प्रदर्शन, कुछ बड़ा होगा?

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद जदयू की बड़ी बैठक होने जा रही है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी। सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद पार्टी की यह बड़ी बैठक होने जा रही है।

CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, पटना में JDU का शक्ति प्रदर्शन, कुछ बड़ा होगा?

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद जदयू की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसी साल (2026) अप्रैल के महीने में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। वे राज्यसभा के सदस्य हो चुके हैं। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी। जदयू ने 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परिषद और खुला अधिवेशन की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद पार्टी की यह बड़ी बैठक होने जा रही है। 

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी। खुला अधिवेशन होगा। 21 जून को जेडीयू की अलग-अलग संगठनात्मक स्तरों की बैठकें होंगी। बैठक के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जानकारी जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पार्टी कार्यालय में पीसी में दी। 

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 जनवरी 2026 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है। इसके साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक होगी। वहीं निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक 11:45 बजे से होगी। नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक की बात करें तो इसके लिए समय 3 बजे से 4 बजे तक रखा गया है। पार्टी का खुला अधिवेशन 4 बजे से 5 बजे तक होगा। बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व सात निश्चय-3 के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने, विकसित बिहार के निर्माण और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तय करेगा। 

21 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और जिला स्तर तक के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM