जेडीयू के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाईं रोक

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।

जेडीयू के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाईं रोक

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। जदयू विधायक पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप है। मामले की अगली सुनवाई तक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी  पर रोक लगी रहेगी। 

बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेजों के मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जो उनके लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। पप्पू पांडेय के वकीलों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है और पुलिसिया कार्रवाई व प्राथमिकी (FIR) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद कोर्ट ने राहत दी है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-तीन सह विशेष न्यायाधीश (MP-MLA कोर्ट) राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने दोनों की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई, यानी 7 मई तक रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।  विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने पैरवी की और कोर्ट से कहा-मामला सिविल नेचर का है। अब 7 मई को अगली सुनवाई होगी। 

इससे पहले विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। एसपी विनय तिवारी ने विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को भेजा था।  हालांकि, विधायक और उनके भाई के भूमिगत होने की बात सामने आयी। वहीं  पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन विधायक और उनके भाई सतीश पांडेय वहां नहीं मिले।

बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफिया द्वारा जमीन कब्जा करने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जा करने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सिवान निवासी भोला पांडेय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विधायक और उनके भाई को साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM