अनंत सिंह को मुजरा देखना पड़ा भारी! कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली अग्रिम जमानत

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

अनंत सिंह को मुजरा देखना पड़ा भारी! कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली अग्रिम जमानत

बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गोपालगंज में  हथियार प्रदर्शन और वायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर मामले में अग्रिम जमानत नहीं मिली है। एडीजे-1 की अदालत ने अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई बुधवार को होगी।  

दरअसल  गोपालगंज  के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर फूहड़ डांस और हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  जिसमें अनंत सिंह के समर्थक हथियार लहराते दिखे थे। पुलिस ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट से पहुंचे  बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने अदालत से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। हालांकि अदालत ने मामले को MP-MLA कोर्ट भेज दिया।

बचाव पक्ष से पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन एवं सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने अपना पक्ष रखा। कोर्ट को बताया गया कि डांस करने वाली कलाकार का शरीर वस्त्र से ढका हुआ था। हथियार लहराकर लोग दूसरी जगह डांस कर रहे थे जिसका अनंत सिंह एवं गुंजन सिंह का कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। कोर्ट ने इस मामले को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया, जहां अब अग्रिम जमानत पर बुधवार (13 मई, 2026) को सुनवाई होनी है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई। इस मामले में मीरगंज थाने में में अनंत सिंह समेत नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल के पास जांच के लिए भेजा ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके। पुलिस ने अनंत सिंह पर नोटिस भी जारी किया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM