JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक, निशांत पर बड़ा फैसला? 3 करोड़ की कार से पहुंचे अनंत सिंह

राजधानी पटना में JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की अहम बैठक है। पटना स्थित जेडीयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक होगी। नीतीश कुमार पार्टी की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक, निशांत पर बड़ा फैसला? 3 करोड़ की कार से पहुंचे अनंत सिंह

राजधानी पटना में JDU की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की अहम बैठक है। पटना स्थित जेडीयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक होगी। नीतीश कुमार पार्टी की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए विस्तार की योजना बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी। 

बैठक में भाग लेने के लिए देशभर के जेडीयू नेताओं का कार्यालय में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बैठक का अहम एजेंडा नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के फैसले को राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मंजूरी दिलाना है। वहीं पहली बार स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार न केवल बैठक में मौजूद रहेंगे, बल्कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जदयू कार्यालय पहुंच गए हैं। वहीं बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी 3 करोड़ की महंगी कार डिफेंडर से बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। अनंत सिंह ने कहा- बैठक में जाएंगे, तब ना बताएंगे क्या हुआ।

वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा-आज का बैठक बहुत खास है। नीतीश कुमार का फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संभव है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा-सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। निशांत कुमार युवा दिलों की धड़कन हैं। युवाओं का भरोसा है उसी भरोसा पर चर्चा होगी। निशांत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा-वे भविष्य के नेता है, आने वाले समय में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

पटना में आज जदयू की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक है। बैठक में संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर मंथन होगा। सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे पर चर्चा होगी। देशभर से करीब 700 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर भारी उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बैठक को ऐतिहासिक बताया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला बैठक में होने वाली चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा। जदयू नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने का रोडमैप बनाएगा। पटना के कर्पूरी सभागार में  जदयू की शक्ति और रणनीति की बड़ी परीक्षा होगी।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की बैठक होगी, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 11:30 बजे लंच का आयोजन किया गया है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी। शाम 4.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बैठक में पास हुए प्रस्ताव के बारे में जानकारी देंगे।

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM