JDU जॉइन करने के बाद एक्टिव हुए निशांत कुमार, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, CM बनने के सवाल को टाल गए

बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लिया।

निशांत कुमार

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है और इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में अपनी औपचारिक शुरुआत कर दी है। 8 मार्च, रविवार को निशांत कुमार ने जनता दल यू यानी जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया।

सदस्यता लेने के एक दिन बाद सोमवार को निशांत कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान निशांत भावुक भी नजर आए।

मीडिया से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा, “यहां मेरी मां की प्रतिमा है, इसलिए मैं माल्यार्पण करने आया हूं। मां की बहुत याद आ रही है। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर बना रहे। उनकी कमी आज भी महसूस होती है। अगर वो आज होतीं तो और अच्छा लगता।”

निशांत कुमार ने आगे कहा कि वह जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यात्रा को लेकर पूरी योजना बनाई जा रही है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

इस दौरान पत्रकारों ने उनसे यह भी पूछा कि जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। इस सवाल पर निशांत कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।

इसके बाद निशांत कुमार पटना सिटी स्थित प्रसिद्ध Takht Sri Harmandir Sahib गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार की सक्रियता आने वाले समय में बिहार की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM